अगर आप हिंदी यूजर हैं, तो अंग्रेजी शब्दों के मायने जानने की जरूरत पड़ती ही रहती होगी। आज डिक्शनरी के पन्ने पलटने या थिसॉरस में सिर खपाने का वक्त किसी के पास नहीं। निगाह सीधे इंटरनेट पर जाती है, जहां कुछ डिक्शनरी आधारित सॉफ्टवेयर हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर को कैजुअल अंदाज में बनाया गया है। कइयों में प्रामाणिकता और शुद्धता की कमी है, तो कुछ की अपनी सीमाएं हैं। कुछ प्रामाणिक और अच्छी ऑनलाइन डिक्शनरी के बारे में बता रहे हैं
www.arvindlexicon.com
अरविंद लेक्सिकन इंटरनेट पर हिंदी शब्दों और अभिव्यक्तियों का सबसे बड़ा संकलन है। इसमें लगभग नौ लाख शब्द हैं और एक-एक शब्द के कई-कई पर्यायवाची दिए गए हैं। जरा कल्पना कीजिए कि दुनिया के किसी भी शब्दकोश में सुंदर शब्द के कितने पर्याय बताए गए होंगे? 20, 25, 50 या ज्यादा से ज्यादा 100, लेकिन यहां इस शब्द के 200 अंग्रेजी पर्याय और 500 से ज्यादा हिंदी पर्याय हैं। इससे इसकी विशालता और उसे बनाने में इस्तेमाल हुई कल्पना शक्ति का पता चलता है।
तीन संस्करण
फ्री संस्करण
आम लोगों के लिए उपलब्ध फ्री संस्करण के तहत 8500 अंग्रेजी और हिंदी आधार शब्दों (हेड वर्ड्स) का भंडार है। साथ ही करीब 85 हजार हिंदी और 73 हजार अंग्रेजी पर्याय और विलोम शब्द हैं। इस कोश का इस्तेमाल करने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
प्रफेशनल संस्करण
प्रफेशनल संस्करण के लिए 999 रुपये सालाना फीस ली जाती है लेकिन यहां आधार शब्दों (हेड वर्ड्स) की संख्या 20 हजार हो जाती है। हिंदी में 3 लाख 35 हजार और अंग्रेजी में तीन लाख पर्यायवाची और विलोम शब्द मौजूद हैं।
लाइब्रेरी संस्करण
लाइब्रेरी में इस्तेमाल करने के लिए 38,500 अंग्रेजी और हिंदी आधार शब्दों वाला संस्करण मौजूद है। इसमें 5 लाख 20 हजार हिंदी और 4 लाख 30 हजार अंग्रेजी पर्यायवाची और विलोम शब्दों का संग्रह है। वॉल्यूम लाइसेंस लेना होता है जो एक साथ 10 लोगों को इसके इस्तेमाल की इजाजत देता है।
कुछ और खास फीचर्स
1. एक शब्द का अर्थ ढूंढने पर उसके कई अर्थ, पर्यायवाची और विलोम आदि भी आते हैं। उस शब्द से जुड़े दूसरे शब्दों के अर्थ भी उसी पेज पर दिखते हैं। मसलन अगर आप success का अर्थ ढूंढते हैं तो उसी पेज पर succeed और succession के अर्थ भी मिलते हैं।
2. शब्दकोश, थिसॉरस और मिनी एनसाइक्लोपीडिया के तीन रूप लेने में सक्षम।
3. शब्दों की खोज इंग्लिश, हिंदी और रोमन हिंदी के माध्यम से संभव होती है।
4. रोमन लिपि के जरिये भी हिंदी टाइपिंग की सुविधा।
5. हिंदी शब्दों को रोमन लिपि में पढ़ने की सुविधा।
6. शब्दों के अर्थ और प्रयोग हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में।
7. हिंदी और अंग्रेजी सीखने का भी अच्छा जरिया।
8. नए शब्द और वाक्य जुड़ते रहते हैं।
9. अर्थ वाले शब्द क्लिक करने पर नए पेज खुलते हैं।
कुछ और ऑनलाइन डिक्शनरी
अंग्रेजी में कई शब्दकोश इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, जैसे ऑक्सफर्ड, ब्रिटैनिका और कैम्ब्रिज डिक्शनरी। हिंदी में कुछ और शब्दकोश और उनके खास फीचर इस तरह हैं:
shabdkosh.com
हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शब्दों के अर्थ जानने के लिए shabdkosh.com का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां के डेटाबेस में आम हिंदी पाठकों का भी योगदान है क्योंकि यह साइट सबको नए शब्द और अर्थ सुझाने की छूट देती है। ऐसे में कई बार यह शक होता है कि इसके सुझाए शब्द पूरी तरह ठीक हैं या नहीं। शब्दों के अर्थ के साथ-साथ पर्यायवाची, विशेषण, क्रियाएं आदि भी सुझाए जाते हैं। हिंदी के अलावा कुछ दूसरी भारतीय भाषाओं की डिक्शनरी भी उपलब्ध हैं।
e-mahashabdkosh.cdac.in
भारत सरकार के तकनीकी संस्थान सी-डेक ने राजभाषा विभाग के लिए ई-महाशब्दकोश विकसित किया है। नाम से जाहिर है कि इसकी परिकल्पना जरूर बहुत बड़ी रही होगी, लेकिन असलियत में इस्तेमाल करने पर निराशा हाथ लगती है। बहुत से शब्दों के अर्थ ही नहीं मिलते और जिनके अर्थ मिल जाते हैं, उनके हिंदी प्रयोग, अंग्रेजी प्रयोग और परिभाषाएं नदारद हैं।
dict.hinkhoj.com
हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शब्दों के अर्थ खोजने की सुविधा हिन्खोज पर मौजूद है। पर्यायवाची शब्द और प्रयोग के उदाहरण भी दिखाए जाते हैं। जिन यूजर्स को हिंदी टाइपिंग नहीं आती, वे रोमन कीबोर्ड के जरिये टाइपिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
shabdkosh.raftaar.in
रफ्तार बुनियादी रूप से हिंदी सर्च इंजन है लेकिन इस पर भाषा से जुड़ी कई सुविधाएं भी मौजूद हैं जिनमें शब्दकोश खास है। शब्दों के अर्थ खोजने के लिए सर्च सुविधा के साथ-साथ एल्फाबैटिकल लिस्ट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पाठक चाहें तो खुद भी नए शब्द सुझा सकते हैं।
अगर आप जानकारी से भरपूर ऐसे ही दूसरे लेख पढना चाहते हैं तो आप हमें फेसबुक पर Like और ट्विटर पर Follow करें: