Showing posts with label broweser. Show all posts
Showing posts with label broweser. Show all posts

नया फायरफॉक्स 19

पिछले दिनों फ़ायरफ़ॉक्स के कुछ और नए संस्करण जारी हुए हैं ऐसे में अभी कल ही फ़ायरफ़ॉक्स का नवीनतम संकरण जारी हुआ है नया Firefox 19.0.



इसमें ज्यादा कोई बदलाव तो नहीं हुए है पर एक जो महत्वपूर्ण नयी सुविधा आपको मिलेगी वो है  Built-in PDF viewer यानि अब आपको अपने फायरफोक्स में पीडीऍफ़ फाइल देखने के लिए किसी अतिरिक्त प्रोग्राम या प्लग इन की जरुरत नहीं होगी .

वैसे गूगल क्रोम में ये सुविधा पहले से ही है इसके चलते ही पीडीऍफ़ रीडर उपलब्ध ना होने पर गूगल क्रोम को पीडीऍफ़ रीडर दे विकल्प के तौर पर भी उपयोग किया जा रहा था . 
अब फ़ायरफ़ॉक्स को भी  आप पीडीऍफ़ रीडर के रूप में उपयोग कर सकते हैं . इस पीडीऍफ़ रीडर में सभी मूल सुविधाएँ है  ज़ूम और प्रिंट आदि . पर अभी भी इसमें सुधार की गुंजाइश लगती है . 


इसके अलावा  थोड़े बहुत और  सुधार है जिससे इसके शुरू होने की गति थोड़ी और बेहतर हो गयी है . 

इस नए संस्करण को पाने के लिए आप अपने फायरफोक्स के Help  मेनू में About Firefox > Check For Updates पर क्लिक करके अपने फायरफोक्स को अपडेट कर सकते हैं . 

या फिर सीधे इसके 19.61 एमबी आकार की सेटअप फाइल को डाउनलोड कर इनस्टॉल कर सकते हैं . 



 .

फ्री फ्री फ्री अब इन्टरनेट चलाइए बिलकुल फ्री !

फ्री फ्री फ्री अब इन्टरनेट चलाइए बिलकुल फ्री !

Read--नेट से पैसे कमाए
दोस्तों समय आ गया
फ्री नेट चलाने का


सबसे पहले तो आपको इसके लिए एक

नया सिम कार्ड खरीदना पड़ेगा वो भी एयरटेल का

 बलेंसे 0 Rupey, ///ya///   1rsरखे
मोबाइल में एयर
टेल gprs की डिफाल्ट सेटिंग को एक्टिवेट करो
फिर PC Suite से मोबाइल को पीसी से कनेक्ट करो


             

  1. सबसे पहले इंटरनेट कनेक्ट करो-------
  2. एक्सेस पॉइंट - airtelgprs.com
  3. फिर मोजिल्ला फायरफोक्स खोलो-----
  4. अब इसके टूल मेनू को खोलो------
  5. इसमें ओप्शन में जाओ-------
  6. फिर यहाँ नेटवर्क टैब पर क्लिक करो-------
  7. यहाँ सेटिंग पे क्लिक करो
  8. फिर यहाँ मनुअल प्रोक्सी लिखो   208.53.161.44
  9. होमपेज - http://203.115.112.5/index.php
  10. और हाँ होमेपज ये  http://203.115.112.5/index.php
    रखना होगा इसके अंदर कोई भी पता लिखो और सर्फ करो|

     
























स्पीड 200 केबी/प्रतिसेकेंड
डाउनलोड स्पीड 20 से 40 केबी/प्रतिसेकेंड


                                     1 idm sapot karne ke liye idm_seting_proxy Seting_ proxy me 208.53.161.44 dale Sapot karegi.


==Internet Exploer aur chormi me chalane ke liye........

1.internet option me jaye
2.seting me jaye
3.Network seting me jaye
4.porxy seting me jaye
5.use proxy208.53.161.44  oll protocol use this proxy
7.Ok
8.Open homepage
9.ये  http://203.115.112.5/index.php
   रखना होगा इसके अंदर कोई भी पता लिखो और सर्फ करो|
10.Get enjoy
 vodafone ka bhi trick jald lekar aaunga

pasad aaye to tippni jarur de nahi aaye to koi baat nahi iske aage aur अच्छी जानकारी लाउँगा ।

"This Webpage is Not Available" का हल




कभी कभी इंटरनेट यूज करने के दौरान कुछ ऐसी समस्या भी आ जाती है ,की इंटरनेट काम करना बंद कर देता है.कभी आपकी ब्राउजर सेटिंग ख़राब हो जाती है जिसकी वजह से इंटरनेट काम नही करता.तो कभी रूटर या मोडेम गर्म हो जाते हैं ,इनकी वजह से भी इंटरनेट काम करना छोड़ देता है.
इन्ही में गूगल कोर्म ब्राउजर में कभी कभी एक समस्या आ जाती है ,
मै हमेशा गूगल कोर्म ही यूज करता हूँ.क्यूँ की मेरी नज़र में ये एक अच्छा ब्राउजर है.इसमें भी कभी कभी एक प्रॉब्लम आ जाती है वो है "This Webpage is Not Available"
 आपमें से भी काफी लोग गूगल कोर्म यूज करते होंगे.और बहुत से लोगों का भी इससे वास्ता पड़ा होगा.आइये आज इसका हल सिखने की कोशिश करते हैं.

 "This Webpage is Not Available" समस्या का समाधान :
१.सबसे पहले अगर ये समस्या आये तो कोई दूसरा वेब पेज ओपन करके देखें.
२.किसी भी रूटर, मॉडेम, या आप का उपयोग किया जा सकता है अन्य नेटवर्क उपकरणों को रिस्टार्ट  करके देखें.उम्मीद है की इसके बाद आप आराम से नेट चला सकते हैं.

३.अपने DNS सेटिंग्स की जाँच करें और सुनिश्चित करें कि सर्वर पते और वैकल्पिक दोनों सही बताता है या नही ?

४.wrench menu पर जाकर > Setting>Show advanced settings...> Under the Hood पर जाएँ.फिर "Predict network actions to improve page load performance." इस के ऊपर से राईट का निशान हटा दें.



यदि यह समस्या हल नहीं होती, इस विकल्प का फिर से चयन करें.

१.अपने फायरवाल या एंटीवायरस की सेटिंग चेक कर ले ,की उनमे कहीं आपका गूगल कोर्म डीसलेक्ट तो नही है ,यानि उसमे गूगल कोर्म की जगह पर राईट का निशान मिटा हुआ तो नही है.अगर मिटा हुआ है तो राईट का निशान लगा दें.

२.अगर फिर भी नही होता तो कोर्म सेटिंग पर जाएँ. wrench menu पर जाकर > Setting>Show advanced settings...> Under the Hood पर जाएँ.फिर Change proxy settings.> LAN Settings पर जाकर चेक बॉक्स में "Use a proxy server for your LAN" पर से राईट का निशान हटा दें.फिर रिस्टार्ट करके चेक कर ले,उम्मीद है की आपका इंटरनेट काम करने लगेगा.

पढ़ें:   Computer seekho online hindi me

''आपको ये पोस्ट कैसी लगी ? अपनी राय निचे कमेन्ट बॉक्स में जरुर दें.और अगर आपको site पसंद आई ,तो आज ही ज्वाइन कर लीजिये ,और इमेल्स के जरिये नई पोस्ट्स प्राप्त कीजिये.





LogMeIn की सहायता से एक शहर से दूसरे शहर (जगह) में रखे कंप्यूटर में काम करें

आज हम आपको एक ऐसे सोफ्टवेयर उत्पाद के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे आफिस के कंप्यूटर में लागिन करके उस पर काम कर सकते हैं। ये सुविधा देता हैLogMeइसकी सहायता से आप रिमोटली दूसरे कंप्यूटर के साथ कनेक्ट हो कर काम करते हैं। आप सोच रहे होंगे इसके क्या फायदे, तो ऐसा है कि आप अपने पर्सनल कंप्यूटर को कहीं से भी Access कर सकते हैं, आफिस से, जहाँ छुट्टियाँ बिताने गये हैं वहाँ से। दूसरा उन लोगों के लिये भी अच्छा है जो पढ़ लिख कर घर से दूर हैं और घर में रखे कंप्यूटर में कुछ ठीक करना चाहते हैं जिससे फैमिली का काम बन जाय।

होम यूज के लिये ये फ्री है और इसकी मदद से आप कई कंप्यूटर को कनेक्ट कर सकते हैं, (फ्री वाले वर्जन के लिये ३ पीसी तक कनेक्ट करने की सुविधा होती थी लेकिन ५-६ पीसी तक भी ये आराम से चलता है (था), ये संख्या उन पीसी की है जिन पर कनेक्ट करके काम करना है ना कि जिनसे Access करना है) ज्यादा कंप्यूटर के लिये लाइसेंस वाली सुविधा लेनी होगी। इसके लिये आपको चाहिये कंप्यूटरस और इंटरनेट कनेक्शन, बगैर इंटरनेट कनेक्शन के कुछ नही होने वाला।

ये कैसे काम करेगा
आपको इनकी साईट में जाकर अपना एक एकाउंट बनाना होगा, एकाउंट बनाने के बाद आपको उस एकाउंट में कंप्यूटर जोड़ना है अर्थात उस कंप्यूटर की डिटेल बतानी है (कंप्यूटर का नाम और IP Address) जिसे दूसरी जगहों से कनेक्ट करना है मसलन घर का कंप्यूटर। उसके बाद घर के उस कंप्यूटर में लॉगमीइन एक सोफ्टवेयर ईंस्टॉल करेगा। जिससे आपके घर का कंप्यूटर एक सर्वर की तरह हो जायेगा जिसे आप लॉगमीइन के ही क्लाईंट सोफ्टवेयर (एक्टिव एक्स) की मदद से कहीं से भी Access कर सकते हैं। घर के कंप्यूटर में सबकुछ सेट होने के बाद दो चीजें ध्यान में रखनी है पहली वो कंप्यूटर हमेशा आन रहना चाहिये (या घर में किसी को कॉल करके भी आन करवा सकते हैं) और दूसरा आफिस या बाहर से कनेक्ट करते वक्त घर का कंप्यूटर इंटरनेट से कनेक्ट रहना चाहिये।

अब अगर आफिस के कंप्यूटर से आपको घर के कंप्यूटर में काम करना है तो लॉगमीइन की साईट में जाईये, वहाँ आपको वो कंप्यूटर दिख जायेगा जिसे आपने घर में सेट किया था। उस पर क्लिक करेंगे तो पहले दफे में ये आपसे क्लाईंट सोफ्टवेयर ईंस्टॉल करवा देगा। उसके बाद आप आराम से आफिस से बैठे बैठे घर के कंप्यूटर में लॉगिन होकर काम कीजिये। चाहें तो इसका उल्टा भी कर सकते हैं यानि आफिस का कंप्यूटर घर से कनेक्ट करें। ये सब आप करते हैं एक इंटरनेट ब्राउजर की विंडो के अंदर कुछ कुछ वैसे ही जैसे कोई वेबसाइट या मेरा ये ब्लोग

एशैम्पू के पांच उत्पाद मुफ्त डाउनलोड करें


एशैम्पू नें अपने पांच उत्पादों को मुफ्त उपलब्ध कराया है। ये हैं:
# Burning Studio 2010 Advanced (for CD, DVD, and Blu-ray burning projects)
# Home Designer (a 3D home-planning tool)
# Photo Commander 7 (for sharing, organizing, and managing photos and videos)
# Snap 3 (a screen- and video-capture utility)
# WinOptimizer 6 (a Windows tuning, maintenance, and optimization utility)
ये उत्पाद नये संस्करण नही हैं। लेकिन क्या फर्क पड़ता है। यदि इन सभी उत्पादों की कीमतों को मिला दें तो इनकी कीमत करीब $160 होगी।
डाउनलोड हेतु यहां जाएं: http://www.ashampoo.com/en/usd/lpa/gift
यहां यह कूपन कोड भरें: ASH-444LW1

गूगल का नया अंदाज अब किसी भी वेबसाईट पढने के साथ साथ सुने

गूगल क्रोम की ऐसी सुविधा है जिसमे आप किसी भी वर्ड को सुन सकते हो यानि अगर आप मेरी लिखी पोस्ट को सुनना चाहते हो तो ये सुविधा आपको सिर्फ गूगल क्रोम में मिलती है वो भी एक extension इंस्टाल करने के बाद जिसका नाम है SpeakIt लेकिन इसे डालने के लिए आपके पास गूगल क्रोम का होना जरुरी है अगर आपके पास गूगल क्रोम नहीं है तो यहाँ क्लीक करके आप गूगल क्रोम डाउनलोड कर ले इसके बाद यहाँ क्लीक करके वो टूल डाउनलोड कर ले जिससे आप किसी भी टेक्स को सुन सकते हो इसे डालने के बाद गूगल क्रोम में ऊपर की और एक छोटा सा स्पीकर बना हुवा आजायेगा इसके बाद किसी टेक्स्ट को चुनकर राईट क्लिक करके SpeakIt विकल्प पर क्लिक कर उसे सुन पायेंगे जेसा आप ऊपर चित्र में देख रहे है  और ज्यादा जानकारी के लिए आप निचे दिया हुवा विडियो देखे

एक ही साईट पर दो या दो से ज्यादा आईडी एक ही टाइम में दोनों आईडी खोलना



अगर आपकी एक ही साईट पर दो या दो से ज्यादा आईडी है जैसे जीमेल पर आपकी दो आईडी है और आप एक ही टाइम में आप अपनी दोनों आईडी  खोलना चाहते है तो मैं आपको वो तरीका बताता हु जिससे आप बिना किसी सोफ्टवेयर के अपनी सारी आईडी एक ही टाइम में खोल सकते है अगर आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते है तो ये काम आप चुटकी बजाते ही कर सकते है आपको बस अपने किबोर्ड से Shift+Ctrl+N दबाना होगा की दबाते ही एक अलग से विंडो खुल जाएगी जिस पर आप अपनी दूसरी आईडी खोल सकते है चाहो तो एक बार ट्राई करके देख लो

गूगल टॉक गैजेट पर एक नजर

Google Talk Gadget Review
गूगल टॉक हिन्दी चिट्ठाकारों का प्रिय मैसेंजर है। अब यदि घर से बाहर किसी अन्य पीसी पर इंटरनैट सर्फ कर रहे हों तो हम लोग अक्सर जीमेल में अंतर्निहित गूगल चैट का प्रयोग करते हैं। लेकिन इसके लिए एक तरीका और भी है – गूगल टॉक गैजेट का प्रयोग
गूगल टॉक गैजेट आपके ब्राउजर में खुलता है। इसके लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें।
http://talkgadget.google.com/talkgadget/client
आपसे अपने गूगल अकाऊंट पर साइन इन करने को कहा जाएगा जिसके बाद कि आप चैट का आनंद ले सकते हैं।
यह १४ मार्च २००७ को लाँच हुआ था। इसकी कुछ खूबियाँ और कमियाँ निम्न हैं।
खूबियाँ
» डैस्कटॉप क्लाइंट की तरह इसके लिए कुछ डाउनलोड करने की जरुरत नहीं, ब्राउजर में ही खुलता है।
» इसी खूबी के कारण विंडोज समेत लिनक्स तथा मैकिनटोश पर भी काम करता है।
» हर चैट सैशन अलग टैब में खुलता है जिससे कि डैक्सटॉप अव्यवस्थित नहीं होता।
» हाल ही में इसमें ग्रुप चैट की सुविधा जोड़ी गई है। यद्यपि यह अभी काफी बेसिक किस्म की है, इसके बारे में आने वाली एक पोस्ट में बताऊंगा।
» डैस्कटॉप क्लाइंट वाली अधिकतर सुविधाएँ इसमें हैं जो कि जीमेल चैट में नहीं हैं। यह वॉइस कॉल, इमेज/वीडियो प्रिव्यू आदि सुविधाओं से लैस है।
» इसमें याहू मैसेंजर की तरह ग्राफिक स्माइली की सुविधा है जो कि डैस्कटॉप क्लाइंट तथा जीमेल चैट में उपलब्ध नहीं। नीचे दाएँ कोने पर स्माइली दिए गए हैं।
» इसे आप ब्लॉग, वैबपेज आदि में भी लगा सकते हैं, इस बारे एक लेख में अलग से जानकारी दूँगा।
कमियाँ
» इसकी सबसे बड़ी कमी है कि इसमें हिन्दी टाइप नहीं होती। Indic IME जो कि विंडोज में सर्वाधिक कंपैटिबल है वह भी इसमें असफल रहा। हिन्दी टाइप करने के लिए अन्यत्र टाइप कर (नोटपैड/वर्डपैड आदि में) इसमें पेस्ट करनी पड़ती है। (CTRL+V काम करता है SHIFT+INSERT नहीं)
यह एक सबसे बड़ी कमी है जो कि हिन्दी प्रयोक्ताओं को लंबे समय तक इससे दूर रखेगी।
» इसमें अक्षर छोटे-छोटे नजर आते हैं, जिससे पढ़ने में मजा नहीं आता।
» यह कई बार स्वतः डिसकनैक्ट हो जाया करता है। इससे खासकर ग्रुप चैट में बहुत समस्या होती है।
कुल मिलाकर यद्यपि यह डैस्कटॉप क्लाइंट जितना अच्छा तो नहीं लेकिन काम चलाने के लिए ठीक है। यदि आप घर से दूर हों तो इसका प्रयोग किया जा सकता है।
गूगल टॉक गैजेट संबंधी कुछ टिप्स आने वाली प्रविष्टियों में लिखूँगा।

फायरफॉक्स तथा क्रोम में यट्यूब वीडियो आसानी से डाउनलोड करने हेतु बटन जोड़ें

यट्यूब वीडियो डाउनलोड करने हेतु या तो आप किसी ऑनलाइन साइट का प्रयोग करते हैं या किसी डाउनलोडर का उपयोग करते हैं। ये दोनों ही तरीके थोड़ा समय लेते हैं। यट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने का सबसे सरल तरीका है फायरफॉक्स तथा क्रोम में यट्यूब डाउनलोडर नामक ऍक्सटेंशन इंस्टाल करने का। यह ऍक्सटेंशन इंस्टाल कर लेने के बाद जब आप कोई भी यट्यूब वीडियो खोलेंगे तो प्लेयर के नीचे एक डाउनलोड बटन दिखेगा। यहाँ से आप एक क्लिक द्वारा उपलब्ध फॉर्मेट (MP4/FLV) तथा रिजॉल्यूशन में वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।

यह यट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने का सबसे सरल तरीका है। यह ऍक्सटेंशन इंस्टाल करने के लिये यहाँ जायें।
Add YouTube video download button in Firefox and Chrome

गूगल क्रोम का फुल सैटअप (ऑफलाइन इंस्टालर) डाउनलोड करें


गूगल क्रोम का फुल सैटअप (ऑफलाइन इंस्टालर) डाउनलोड करें


Google Chrome browser full setup (standalone offline installer) direct download link
गूगल क्रोम ब्राउजर के फुल सैटअप (स्टैण्डअलोन ऑफलाइन इंस्टालर) हेतु डायरैक्ट डाउनलोड लिंक।.
गूगल क्रोम एक बढ़िया ब्राउजर है जो धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है। लेकिन एक समस्या है कि इसको ऑनलाइन इंस्टाल करना पड़ता है, गूगल क्रोम की साइट पर इसका वेब इंस्टालर है जो कि एक छोटी सी फाइल है जिसे डाउनलोड कर चलाने के बाद इंस्टालर नेट से जुड़ कर ऑनलाइन इंस्टालेशन करता है। यह हम भारतीयों के लिये परेशानी का काम है क्योंकि धीमे इण्टरनेट कनैक्शनों के कारण ऑनलाइन इंस्टालर ज्यादा देर लगाते हैं, दूसरा कभी दोबारा इंस्टाल करना पड़े तो फिर से वही प्रक्रिया करनी पड़ती है। इसके अतिरिक्त आप इसे कॉपी कर किसी दूसरे पीसी पर नहीं ले जा सकते, हर पीसी के लिये नेट से जुड़कर ऑनलाइन इंस्टाल करना पड़ेगा। इन्हीं कारणों से मुझे ऑनलाइन/वेब इंस्टालरों से नफरत  है।
सौभाग्यवश गूगल क्रोम की साइट पर इसके पूर्ण सैटअप हेतु एक वैकल्पिक डाउनलोड लिंक उपलब्ध है जिससे इसे ऑफलाइन रहकर भी इंस्टाल किया जा सकता है, इससे बार-बार डाउनलोड करने के झंझट से छुटकारा मिल जायेगा।
» डाउनलोड करें (Accept and Install बटन दबायें)

Blogroll

Logo Design by FlamingText.com

Site की नई पोस्टें अपने ईमेल में प्राप्त करने हेतु अपना ईमेल पता नीचे भरें:

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

free

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More