Showing posts with label facebook. Show all posts
Showing posts with label facebook. Show all posts

फेसबुक में एकाउंट है तो आप भी कमा सकते हैं पैसे

  फ्री रिचार्ज पायेंclickhere  join!
दोस्‍तों ये कोई मजाक नहीं है सच है अगर आप रोज फेसबुक का प्रयोग करते हैं तो फेसबुक के एडवांस यूजर्स फीचर की मदद से पैसे भी कमा सकते हैं। इसके लिए फेसबुक आपको डालॅर में पेमेंट करेगा। इसके लिए फेसबुक आपकी हर एक्‍टीविटी पर पेमेंट करेगा।
हालाकि इसके लिए फेसबुक पर आपको एक आवेदन करना होगा जिसे फेसबुक एप्रूव करेगा उसी के बाद आप फेसबुक से पैसा कमा सकते हैं। फेसबुक की ये योजना अभी टेस्‍ट की जा रही है अगर ये योजना सफल रहती है तो इसका लाभ सभी यूजर उठा सकेंगे। आपको फेसबुक से कितना पैसा कमा सकते हैं ये आपके फेसबुक यूज के ऊपर निर्भर है। आप जितना ज्‍यादा फेसबुक प्रयोग करेंगे आपको उतना ही अधिक फायदा होगा।
how make money using facebook
लेकिन इसके लिए आपको फेसबुक का एडवांस यूजर बनना पड़ेगा। आप जैसे ही फेसबुक के एडवांस यूजर बनेंगे आपके पास एक नोटीफिकेशन आएगा कि आप फेसबुक के एडवासं यूजर बन चुके हैं। एडवासं यूजर बनने के बाद आपको एक फार्म भरना पड़ेगा जिसमें अपने बैंक की डीटेल जैसे बैंक एकाउंट नंबर और कई दूसरी जानकारी भरने होंगी। फार्म भरने के बाद आपका एकाउंट 48 घंटो के अंदर एक्‍टीवेट हो जाएगा।

कैसे रखें अपना फेसबुक एकाउंट सुरक्षित?

Ads by Google

facebook account
2006 में हार्वड यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने मिलकर फेसबुक सोशल नेटवर्किंग साइट क्रिएट की थी।  शायद उन्‍होंने कभी सोंचा भी नहीं होगा कि उनकी बनाई यह साइट पूरे विश्‍व में प्रयोग की जाने वाली सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट बन जाएगी। मगर कहते हैं न जो जितना मशहूर हो जाता है उसके दुशमन भी उतने ही अधिक बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ फेसबुक के साथ भी हो रहा है।

इस समय अंदाजन 500 मिलियन के करीब पूरी दुनिया में फेसबुक को प्रयोग करने वाले यूजरों की संख्‍या है जिसमें सभी उम्र के लोग मौजूद है। हाल ही में पूरे विश्‍व में लोगों के फेसबुक एकाउंट हैक होने की खबरे आ रहीं थी। खबरों के मुताबिक फेसबुक एकाउंट पर स्‍पैम का हमला हुआ है जिसके तहत लोगों को अपने एकाउंट में अश्‍लील तस्‍वीरें दिखने लगी है।
आकड़ो के मुताबिक अब तक कुल 60 लाख फेसबुक एकाउंट इस हमले से प्रभावित हो चुके हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीको के बारे में बताएंगे जिससे आप अपने फेसबुक एकाउंट को हैक होने से बचा सकते हैं।

अपने एकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का रखें ध्‍यान
1- अक्‍सर फेसबुक पर हमे कई मैसेज आते रहते हैं जिन्‍हें हम बिना देखें एक्‍सैप्‍ट कर लेते हैं जो हैंकिंग का सबसे बड़ा कारण बनते है इसलिए भूल कर भी किसी अंजान मैसेज का क्लिक न करें।
2- अगर आप किसी ग्रुप को ज्‍वाइन करना चाहते है तो उस ग्रुप से जुड़े मैम्‍बरों के बारे में पूरी जानकारी लें ले वरना ऐसा न हों वह ग्रुप हैकरों द्वारा बनाया गया फेक ग्रुप हो और आप उनके फैलाए जाल में फस जाएं।
3- आपके फेसबुक एकाउंट में आ रहे ऐड या फिर किसी आकर्षक विज्ञापन पर बिना सोंचे समझें क्लिक न करें और न ही किसी कंपनी के सवाल-जवाब पर अपनी पर्सनल जानकारी को शेयर करें।
4- अगर आपके पास किसी अंजान व्‍यक्ति का मेल या अजीबो-गरीब नाम से मेल आए तो उसे खोलने से बचें हो सकता है वह लिंग हैकरों द्वारा भेजा गया हो।
5- एक बात का ध्‍यान रखें चैटिंग के दौरान अगर आपके दोस्‍तों ने कोई अननोन लिंक भेजा है जो उस पर क्लिक न करें पहले अपने दोस्‍तों से इस लिंक के बारे में पूरी जानकारी ले लें। अक्‍सर आपके द्वारा क्लिक किया गया लिंक ऑटोमेटिक कंप्‍यूटर में जावास्क्रिप्ट लैग्‍वेज द्वारा बिना आपको बताए आपके दोस्‍तों को यह लिंक भेज देगा जिससे आपके दोस्‍त भी हैकिंग का शिकार हो जाएंगे।

FACEBOOK NEWS: फर्जी आईडी वाले हो जाएं सावधान!


Facebook ‘Like’ Button
“फेसबुक” आज नौजवानों की जिन्दगी इस एक शब्द के बिना अधूरी सी लगती है. सुबह उठकर गुड मॉर्निंग की पोस्ट से लेकर रात को सोने तक “गुड नाइट” की पोस्ट पर खत्म होने वाली फेसबुक की कहानी आज सबकी जिंदगी की कहानी हो गई है. लेकिन फेसबुक पर आपको हमेशा सही और असली इंसान ही मिलें इसकी कोई गारंटी नहीं होती. फेसबुक पर फेक आईडी और छद्म प्रोफाइल का पूरा मायाजाल फैला हुआ है. इसी मायाजाल को खत्म करने के लिए अब फेसबुक ने कमर कस ली है.


Facebook labour of likes
फेसबुक आज सिर्फ मनोरंजन और सोशल नेटवर्किंग के लिए नहीं रह गया है बल्कि अब इसका व्यवसायिक उपयोग भी होता है. अब लोग अपने उप्तादों का फेसबुक पर प्रमोशन करते हैं जिसके लिए वह पेज बनाते हैं. किसी भी ब्रैंड के लिए उसका पेज लाइक्स बहुत मायने रखता है. कुछ लोग अपने ब्रांड के पेज पर ढेरों लाइक्स इकट्ठी कर लेते हैं जिसके लिए वह छद्म प्रोफाइल का भी सहारा लेते हैं.

अब फेसबुक ने ऐसे फर्जी लाइक करने वालों को बंद करने का फैसला किया है. फेसबुक ने जिन लोगों पर नकेल कसने का फैसला किया है उनमें किसी वायरस सॉफ्टवेयर के जरिए लाइक हासिल करने वाले, दूसरों के अकाउंट हैक करने, यूजर्स को धोखा देने या बल्क लाइक खरीदने वाले शामिल हैं.

अगर ऐसा होता है तो ज्यादा फर्क तो नहीं लेकिन 1 पर्सेंट का फर्क जरूर पड़ेगा. हालांकि आज के समय में फर्जी लाइक्स का कारोबार भी काफी बढ़ गया है. लोग अपने पेज पर फर्जी लाइक्स के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं जिसमें पुरस्कार देने का लालच, फर्जी आईडी बनाना आदि शामिल हैं. वैसे इस तरह के लाइक्स से नैतिक स्तर पर कोई फायदा नहीं होता लेकिन इंटरनेट की आभासी दुनिया में ऐसे लाइक्स का बहुत महत्व होता है. लोग यहां ज्यादा लाइक्स का मतलब ज्यादा अच्छा प्रोडक्ट मानते हैं.

FACEBOOK TIPS – यहां पर “फेस” दिखाने की कीमत मंहगी पड़ सकती है!!!!


कहते हैं शराब अगर सही मात्रा में पी जाए तो यह बहुत स्वास्थ्यवर्द्धक होती है लेकिन इसकी अति हमेशा बुरी होती है जो नशे और लत तक ले जाती है. कुछ यही हाल सोशल नेटवर्किंग साइट्स का भी होता है. जब तक आप इन्हें अपने उपयोग के लिए इस्तेमाल करते हैं तब तक सही लेकिन जिस दिन आपने इसकी लत पकड़ ली उस दिन से आपको परेशानी होनी शुरू हो जाती है. वर्चुअल दुनिया और असल जिंदगी में बहुत बड़ा फर्क होता है लेकिन जब हम वर्चुअल जिंदगी में असल जिंदगी को मिला देते हैं तो हालात बहुत बुरे होते हैं.


Facebook privacy Tipsसविता की कहानी: Story of Savita
अब आप सविता का ही केस देख लीजिए. सविता अपनी दादी के पास छुट्टियां बिताने गई थी और दादी की ज्वैलरी की तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड कर बैठी. उसकी यह छोटी-सी गलती जिसे वह फेसबुक पर अपने मान-सम्मान को दिखाने का जरिया मान रही थी वह उसकी दादी के लिए बहुत भारी पड़ी. सविता तो अपने घर वापस चली गई जो उसकी दादी के घर से काफी दूर था, बदमाशों ने धावा बोल दिया और उसकी दादी को लूट लिया.

सविता के लिए फेसबुक पर फोटो डालना बेहद आसान रहा. उसने बस फोटो उठाई और फेसबुक पर अपलोड कर दी. उसने सोचा कि उसके दोस्त उसकी दादी के गहने देखकर खुश होंगे, उसे अपने दोस्तों से लाइक मिलेंगे. लेकिन वह इन सब में शायद यह भूल गई या उसे नहीं पता था कि फेसबुक की दुनिया में कई बुरे लोग भी सक्रिय रहते हैं जो लोगों की निजी जिंदगी में सेंध लगाने के लिए तैयार रहते हैं.

जो सविता की दादी के साथ हुआ वह किसी के साथ भी हो सकता है इसलिए जरूरी है कि हम सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल तो करें, पर कुछ सावधानियां भी बरतें ताकि हम महफूज रह सकें.

Facebook Privacy Tips
आइए जानें फेसबुक पर निजी बातें छुपाने के कुछ टिप्स के बारे में:
  • ऐसी फोटो डालने से बचें: फेसबुक पर अपनी महंगी खरीददारी या ज्वेलरी की तस्वीरें अपलोड न करें. यदि आपका कोई दोस्त ऐसा कर रहा हो तो उसे भी मना करें.
  • ऐसी फोटो अपलोड करने से बचें जिसमें आपके घर की भव्यता या महंगी चीजों का प्रदर्शन हो रहा हो.
  • दोस्तों से यह ना बताएं: दोस्तों को पहले से न बताएं कि आप पेरिस, रोम जैसी जगहों पर छुट्टियां बिताने जा रही हैं. जब घूमकर लौट आएं, तभी उन्हें इस संबंध में बताएं.
  • दोस्तों से कहें कि जब आप उनके साथ बाहर हों तो उस फोटो को वे टैग न करें, क्योंकि आप नहीं चाहतीं कि सभी को पता चले कि आप घर पर नहीं हैं.
  • फोटो टैग करने से पहले इजाजत लें: दोस्तों के साथ खींची गई कोई भी फोटो टैग करने से पहले उनसे इजाजत लें.
  • जॉब की बुराई ना करना प्यारे: भले ही आपकी फ्रेंडलिस्ट में आपका सहयोगी या बॉस न हो, तब भी अपनी जॉब के बारे में गलत टिप्पणी न करें. साथ ही ऑफिस से जुड़े लोगों की बुराई करना भी ठीक नहीं है.

बिना इंटरनेट ऐसे करें फेसबुक इस्तेमाल

How to use Facebook without Internet
एक समय था जब युवा वर्ग में ऑरकुट एक बीमारी की तरह फैला था. युवा इसके प्रति ऐसे दिवाने थे कि कहीं भी हों दिन में अपना ऑरकुट अकाउंट खोलना नहीं भूलते थे. लेकिन अब ऑरकुट की जगह ले ली है फेसबुक ने. आज के युवा चाहे बुक से कितना भी दूर भागें लेकिन फेसबुक की दुनिया में उनका मन हमेशा लगता है.


फेसबुक के दीवाने तो इसे एक रोग मानते हैं. सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हर समय फेसबुक पर अपडेट करना जाहिर करता है कि वह फेसबुक के नशे के आदी हो चुके हैं. कुछ “फेसबुक नशेड़ियों” को जब उनका इंटरनेट बंद हो जाता है तो बड़ी तकलीफ होती है. अब बिना इंटरनेट उन्हें फेसबुक की खुराक नहीं मिलती तो परेशानी तो होगी ही. लेकिन अब इसका भी एक उपाय है.

FACEBOOK ON MOBILE WITHOUT INTERNETFacebook on mobile without internet
मोबाइल द्वारा बिना इंटरनेट के भी आप चाहे तो फेसबुक का मजा ले सकते हैं. मोबाइल पर बिना इंटरनेट के फेसबुक चलाना बेहद आसान है. इस ट्रिक के जरिए आप चाहे तो नोकिया 1100 जैसे मोबाइल पर भी फेसबुक का मजा ले सकते हैं. इस विधि के द्वारा आप अपना स्टेटस अपडेट कर सकेंगे, अपने दोस्तों के पोस्ट को लाइक कर सकते हैं, मैसेज का जवाब दे सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कुछ आसान तरीकों को कि कैसे आप बिना इंटरनेट के फेसबुक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Steps to use Facebook on mobile without internet
बिना इंटरनेट कनेक्शन के मोबाइल द्वारा फेसबुक इस्तेमाल करने की सुविधा “फोनेटविश” (Fonetwish) सर्विस प्रदान करेगी. इसके लिए आपको निम्न तरीके आजमाने होंगे:
  • *325#: सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर *325# डायल करना होगा.
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा जिसे ओके कर दें.
  • कंफर्मेशन मैसन मिलने के बाद अपना यूजर नेम और आईडी डालकर लॉगिन करें.
  • इसके बाद आप बिना इंटरनेट चार्ज के ही फेसबुक इस्तेमाल कर सकते हैं.

नोट:
  • इस तरकीब द्वारा फेसबुक इस्तेमाल करने में आपको फेसबुक पर लोड की जाने वाले फोटो, वीडियो या ग्राफिक्स नहीं दिखेंगे, लेकिन यह फेसबुक वाल पर अन्य अपडेट दिखाएगा. इसकी मदद से आप संदेशों का जवाब भी दे सकते हैं.
  • यह सेवा भारत में अभी सिर्फ एयरटेल, एयरसेल और टाटा डोकोमो ही दे रहे हैं.

फेसबुक को सेफ रखने के फंडे

facebook.jpg

फेसबुक पर ऐसे तमाम संदेश ऐप्स या विज्ञापनों की शक्ल में आ रहे हैं , जिन्हें क्लिक करते ही आपका पूरा डेटा और प्रिवेसी खत्म हो जाती है। ऐसे अनजाने ऐप्स पर क्लिक करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से पड़ताल जरूर कर लें। प्रिवेसी सेटिंग्स के जरिये ऐसे अनजाने खतरों को टाला जा सकता है।


क्या आपका फेसबुक अकाउंट किसी ने खोला है ?

फेसबुक इस बात का ध्यान रख सकता है कि आप अपना अकाउंट किन कंप्यूटरों या मोबाइल फोन से ऐक्सेस करते हैं। अगर कोई दूसरा शख्स किसी दूसरी डिवाइस से आपका अकाउंट खोलकर देखता है तो आपको इसकी खबर मिल सकती है , बशर्ते आपने अपने अकाउंट में इसके लिए जरूरी सेटिंग की हो और अपने कंप्यूटर , मोबाइल , आईपैड आदि को रजिस्टर किया हो। इन्हें Accounts Settings>Security के तहत Recognized Devices के तहत देखा जा सकता है। अगर आप किसी दूसरे कंप्यूटर से अकाउंट ऐक्सेस किए जाने पर ईमेल सूचना पाना चाहते हैं तो Account Settings>Security पर जाकर Login Notifications को ऐक्टिव कर दें। यहीं आप बता सकते हैं कि किसी दूसरे कंप्यूटर पर ऐक्सेस किए जाने की हालत में आप कैसे सूचना पाना चाहते हैं- ईमेल के जरिये या फिर एसएमएस से।


पिछले कुछ दिनों से मेरे फेसबुक अकाउंट में लोगों की रिक्वेस्ट आ रही थीं , जिनमें प्रोफाइल वेरिफिकेशन का आग्रह किया जाता था। पता चला कि फेसबुक पर एक स्पैम मेसेज रोशनी की स्पीड से फैल रहा है जिसमें लोगों से कहा जा रहा है कि सभी यूजर्स के प्रोफाइल का 15 जून तक वेरिफिकेशन होना है। इसके बाद सभी अनवेरिफाइड अकाउंट डिलीट कर दिए जाएंगे। संदेश के नीचे ही वेरिफिकेशन की प्रोसेस शुरू करने के लिए बटन होता था।


बेचारे फेसबुक यूजर धड़ाधड़ बटन पर क्लिक कर रहे थे , यह जाने बिना कि यह एक फेसबुक स्पैम की करतूत थी जो ऐप की शक्ल में वायरस की तरह काम करता है। जैसे ही वे इस ऐप को इन्स्टॉल करते थे , वह उनकी फ्रेंड लिस्ट में मौजूद लोगों को वही डरावना संदेश भेज देता था। 15 जून निकल चुका है लेकिन वेरिफिकेशन संदेश अब भी आ रहे हैं। प्रोफाइल वेरिफिकेशन स्पैम फेसबुक पर फैल रहे दर्जनों खतरनाक स्पैम में से एक है। एक बार इस पर दिए बटन को दबाने का मतलब है , आपने अपने निजी डेटा की प्रिवेसी के साथ समझौता कर लिया। क्लिक करने की बजाय आपको चाहिए कि ऐसे संदेशों को अपने पेज या टाइमलाइन से पूरी तरह हटा दें और फेसबुक को रिपोर्ट करें।


फेसबुक यूजर्स के बीच इस बात को लेकर खासी जिज्ञासा रहती है कि उनके प्रोफाइल को किसने देखा। ऐसा करने वाले एक ऐप्लिकेशन से जुड़े संदेश कई महीनों से फैल रहे हैं , जिन्हें लोग क्लिक कर देते हैं। लेकिन यह एक फर्जी ऐप्लिकेशन है जो आपके अकाउंट का डेटा लपक लेता है। फेसबुक पर ऐसा कोई ऐप्लिकेशन नहीं है जो यह जानकारी दे सके।


शक करें उस ऐप्लिकेशन पर जो


1. आपके फेसबुक खाते की सभी जानकारियों तक पहुंचना चाहता हो।


2. बहुत सारी चीजों के बारे में इजाजत मांगता हो।


3. फेसबुक चैट पर आपकी तरफ से चैट करने की छूट चाहता हो। वह चैट के जरिये दूसरों तक स्पैम मेसेज भेजने लगेगा।


4. आपके पेज और इवेंट्स को मैनेज करने की इजाजत मांग रहा हो।


5. आपकी तरफ से आपके दोस्तों को ईमेल भेजने की इजाजत चाहता हो।


6. आपको फ्री गिफ्ट कार्ड , एयरलाइन टिकट , फूड वाउचर , आई-पैड , आई-फोन देने की बात करता हो।


7. आपका कोई विडियो या सीक्रेट फोटो दिखाने की बात करता हो।


8. अश्लील विडियो या सिलेब्रिटीज के विडियो दिखाने की बात करता हो।


9. कोई रहस्य-सा बनाकर आपकी जिज्ञासा जगाने की कोशिश करे। जैसे यह फोटो आप जरूर देखना चाहेंगे या 95 फीसदी लोग यह विडियो पूरा नहीं देख पाएंगे या फिर 80 फीसदी लोग आंखों के इस टेस्ट में नाकाम हो गए।


ऐसे बचें फेसबुक स्कैम से


हर कहीं क्लिक न करें: यूं ही बिना जाने समझे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। यह नियम सिर्फ फेसबुक टाइमलाइन या वॉल पर ही नहीं बल्कि चैट संदेशों , ईमेल , प्राइवेट मेसेजों वगैरह पर भी लागू होता है। किसी ने कोई लिंक भेजा है तो पहले उससे पूछ जरूर लें।


आकर्षक संदेशों से बचें: अगर कोई संदेश इतना आकर्षक है कि उस पर यकीन नहीं होता , तो फिर उसे खोलकर देखने की क्या जरूरत है।


सिस्टम रखें सेफ: कंप्यूटर में ऐंटि-वायरस और ऐंटि-स्पाईवेयर सॉफ्टवेयर जरूर इंस्टॉल करें और उन्हें पूरी तरह अपडेट भी रखें।


प्रिवेसी सेटिंग्स: फेसबुक अकाउंट में प्रिवेसी और सिक्युरिटी सेटिंग्स का इस्तेमाल जरूर करें। मुमकिन हो तो प्रिवेसी सेटिंग को सबसे ऊपरी स्तर पर रखें ताकि आपका प्रोफाइल , ईमेल पता , जन्म दिन , घर का पता , फोटो और अपडेट हर किसी को दिखाई न पड़ें।


ऐप्लिकेशन: किसी भी ऐप्लिकेशन को इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में गूगल सर्च करके देख लें। अगर वह सुरक्षित है , तभी ऐक्टिवेट करें। बीच-बीच में अपने ऐप्लिकेशंस की लिस्ट देखते रहें और गैरजरूरी ऐप्लिकेशंस हटाते रहें। इसके लिए अपने फेसबुक अकाउंट में सबसे दाईं तरफ होम लिंक पर क्लिक करके Account Settings>Apps का इस्तेमाल करें। अब ऐप के नाम पर क्लिक करके Edit लिंक को क्लिक करें और अपनी सेटिंग्स में जरूरी फेरबदल कर लें। यहां आपको दिखाई देगा कि कौन सा ऐप्लिकेशन आपके किस-किस डेटा का इस्तेमाल कर रहा है। जरा भी शक हो तो सेटिंग्स बदल दें या फिर ऐप को हटा दें। किसी भी ऐप को हटाने के लिए इसी जगह पर Edit की बजाए Remove App लिंक दबाने की जरूरत है।


जानकारी में कंजूसी बरतें: अपने फेसबुक प्रोफाइल में सब कुछ बता डालने की जरूरत नहीं है। घर का पता , फोन नंबर , जन्म तिथि , दफ्तर का पता आदि डालने की जरूरत नहीं है। यहां सिर्फ आम सूचनाएं हों तो बेहतर।


फेसबुक पासवर्ड: फेसबुक पासवर्ड मजबूत रखें। यह थोड़ा लंबा हो तो अच्छा रहेगा। पासवर्ड में अंक , विशेष चिह्न , कैपिटल तथा स्मॉल लेटर्स आदि मौजूद हों तो उसे तोड़ना मुश्किल हो जाता है। कुछ हफ्तों या महीनों में उसे बदलते भी रहें।


टैगिंग से छुटकारा


फेसबुक ने यह सुविधा नहीं दी है , लेकिन आप यह जरूर कर सकते हैं कि किसी के टैग करने पर पहले आपको खबर मिले और आपकी मंजूरी के बाद ही टैग ऐक्टिव हो। इसके लिए Privacy>Settings>Timeline and Tagging>Edit पर जाकर Review posts friends tag you before they appear in your timeline को On कर दें। इसी तरह Review tags friends add to your own posts in Facebook के आगे दिए लिंक को क्लिक कर इसे भी On कर दें। अब जब भी आपको टैग किया जाएगा , पहले आपको सूचना मिलेगी और आपके मंजूर करने पर ही वह पोस्ट टाइमलाइन में आएगी।


कैसे फैलते हैं स्कैम और स्पैम


चैट: ऐसे कई स्पैम हैं जिनमें आपके फ्रेंड्स से किसी न किसी बहाने पैसा ऐंठने के लिए चैट संदेशों का इस्तेमाल किया जाता है।


वॉल पोस्ट: अगर आपके किसी फेसबुक फ्रेंड के अकाउंट पर कब्जा कर लिया जाता है तो उसकी वॉल पर स्पैम मेसेज पोस्ट होने लगते हैं। ये मेसेज आपकी न्यूज फीड में आ जाते हैं।


ग्रुप और पेज: कुछ पेज और ग्रुप अपने फेसबुक फ्रेंड्स को उनके साथ जोड़ने के बदले आपको किसी न किसी तरह का गिफ्ट ऑफर करते हैं। कई बार वे आपको एक खास कोड अपने ब्राउजर के अड्रेस बार में पेस्ट करने को कहते हैं जो आपको वायरस दे सकता है। इनके सदस्यों की संख्या जितनी बढ़ती जाती है , उनके लिए अपने स्कैम को चलाना उतना ही आसान हो जाता है।


फर्जी ऐप्लिकेशन्स: कुछ ऐप्लिकेशन लोगों से किसी न किसी बहाने निजी डेटा मांगते हैं। जैसे एक फेसबुक क्विज स्कैम में आपको अपना स्कोर तभी दिखाया जाता है , जब आप अपना मोबाइल नंबर दे दें।


फर्जी इवेंट्स: कुछ स्कैमर आकर्षक इवेंट्स आयोजित करने की बात करके फेसबुक यूजर्स को आमंत्रित करते हैं। वे उनके फेसबुक पेजों पर इवेंट्स से जुड़े लिंक पोस्ट करने की इजाजत मांगते हैं। ऐसे लिंक क्लिक करने वालों के अकाउंट पर कब्जा हो जाता है।


विज्ञापन: कुछ विज्ञापन यूजर्स को आकर्षक ऑफर देकर अपनी ओर खींचते हैं। क्लिक करने पर वायरस ही हाथ लगते हैं।


अगर आप जानकारी से भरपूर ऐसे ही दूसरे लेख पढना चाहते हैं तो आप हमें फेसबुक पर Like और ट्विटर पर Follow करें:

फेसबुक अकाउंट कैसे डिलीट करें

ग़लती से फ़ेसबुक के दो अकाउंट बन गये हैं उनमें से एक को डिलीट कैसे करें। मुझसे पहले भी यह प्रश्न कई बार पूछा गया। जैसा कि फ़ेसबुक ने अभी ताज़ा ही विकल्पों में बदलाव किये हैं। तो मैं आपको उसी विषय में बताने जा रहा हूँ। किसी भी फ़ेसबुक अकाउंट को 3 चरणों में निष्क्रिय कर सकते हैं चूँकि अभी फ़ेसबुक अकाउंट डिलीट करने का विकल्प उपलब्ध नहीं है। आइए इसे निम्न स्क्रीन शॉटस से समझते हैं:  

चरण 1:

आपको सबसे पहले होम टैब के बगल में बने डाउन एरो पर क्लिक करके मीनू को खोलना है, और फिर अकाउंट सेटिंग्स पर क्लिक करना है।

View Image in New Window

 चरण 2:

अकाउंट सेटिंगस पर क्लिक करने के बाद आप सिक्योरिटी टैब पर क्लिक करें तब आपको फेसबुक अकाउंट डी-एक्टीवेट करने का विकल्प दिखेगा। आप उस पर क्लिक करें तो अगले पृष्ठ पर पहुँच जायेंगे।

View Image in New Window

चरण 3:

अब आपको हाइलाइटेड या उचित विकल्पों का चुनाव करना है और आपका अकाउंट डीएक्टीवेट हो जायेगा।

View Image in New Window

आशा है कि यह पोस्ट उपयोगी सिद्ध होगी।

Blogroll

Logo Design by FlamingText.com

Site की नई पोस्टें अपने ईमेल में प्राप्त करने हेतु अपना ईमेल पता नीचे भरें:

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

free

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More