Showing posts with label laptop. Show all posts
Showing posts with label laptop. Show all posts

लैपटॉप से एंड्रायड डिवाइस में कैसे ट्रांसफर करें डेटा





एंड्रायड डिवाइसेस न सिर्फ भारत में बल्‍कि पूरी दुनियां में काफी पॉपुलर हैं। स्‍मार्टफोन के अलावा टैबलेट मार्केट पर नजर डालें तो हर साल काफी तेजी से भारत में टैबलेट उपभोक्‍ताओं की संख्‍या में बढोत्‍तरी हो रही है। ऐसे में अक्‍सर लोगों को एक आम समस्‍या से रूबरू होना पड़ रहा है। काफी लोगों को अपने लैपटॉप या फिर पीसी का डेटा को एंड्रायस डिवाइसेस में ट्रांसफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
how transfer files from laptop an android device
हालाकि एंड्रायड डिवाइसेस में ऐसा कुछ अलग नहीं होता है लेकिन विंडो के मुकाबले एंड्रायड प्‍लेटफार्म बिल्‍कुल अलग होता है। लैपटॉप से एंड्रायड डिवाइसेस डेटा ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले,
  1. अपने लैपटॉप को डेटा केबल की मदद से एंड्रायड डिवाइस से कनेक्‍ट कर लें। हो सकता है आपके एंड्रायड टैबलेट या फिर स्‍मार्टफोन में माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया हो, इसमें घबराने की कोई बात नहीं बस इसके लिए आपको एक यूएसबी कनेक्‍टर लेना पड़ेगा।
  2. अब एंड्रायड डिवाइस के नोटिफिकेशन पैनल में जाकर, यूएसबी ऑप्‍शन को ऑन कर दें। जो स्‍क्रीन के ऊपरी हिस्‍से को नीचे स्‍वैप करने में आ जाएगा। यूएसबी ऑन होने के बाद आपके लैपटॉप में फाइल ओपेन करने का ऑप्‍शन मिलेगा।
  3. फाइल ओपेन करने के बाद आप पीसी में सेव जो भी डेटा एंड्रायड डिवाइस में ट्रांसफर करना चाहते हैं उसे सलेक्‍ट करें और एंड्रायड डिवाइस के फोल्‍डर में ले जाकर पेस्‍ट कर दें। जब डेटा ट्रांसफर कर लें तो पीसी या फिर लैपटॉप के राइट साइड में दिए गए ऑप्‍शन में से यूएसबी पोर्ट ऑप्‍शन में जाकर डिवाइस को रिमूव कर दें।

क्‍या आपके लैपटॉप में बैटरी प्राब्‍लम है?





क्‍या आप अपने लैपटॉप की बैटरी से परेशान है, फुल बैटरी चार्ज हो जाने के बाद भी लैपटॉप ज्‍यादा बैटरी बैकप देता है या फिर बार बार बीच में ही लॅपटॉप शटडाउन हो जाता है। इस तरह की दिक्‍कते आपमें से कई लोगों के लैपटॉप में आतीं होंगी। लैपटॉप में आने वालीं इन दिक्‍कतों को दूर करने के लिए हम आपके लिए कुछ टिप्‍स लाए हैं। इसके लिए सबसे पहले
how fix laptop power issues
स्‍टार्ट बटन में जाकर कंट्रोल पैनल ऑप्‍शन चुनें और पॉवर ऑप्‍शन पर क्लिक करें।
पॉवर ऑप्‍शन में जाकर मॉनिटर सेक्‍शन में टर्न ऑफर ऑप्‍शन दिया गया होगा। टर्न ऑफ ऑप्‍शन में जाने के बाद आपके सामने कई दूसरे विकल्‍प आएंगे जिनकी मदद से आप अपने लैपटॉप की स्‍क्रीन के पॉवर ऑप्‍शन को सेट कर सकते हैं। जैसे अक्‍सर लैपटॉप ऑन करके हम कभी कभी फोन पर बात करने लगते हैं, या फिर कभी कभी काम करते करते सो जाते हैं।
ऑप्‍शन में जाकर आप अपनी सुविधा अनुसार टाइम सेट कर सकते हैं। जैसे 1 मिनट, 30 सेकेंड बेहतर होगा टाइम कम ही रखें इससे आपका लैपटॉप ज्‍यादा बैटरी बैकप देगा।
इसके बाद पॉवर सेटिंग में ही आपके सामने दो और ऑप्‍शन दिखेंगे पहला टर्न ऑफ हार्डडिस्‍क और सिस्‍टम स्‍टैंडबायॅ जिसे सेट करने के लिए एडवांस ऑप्‍शन में जाकर "When I close the lid to my portable computer " ऑप्‍शन चूज करें।

Blogroll

Logo Design by FlamingText.com

Site की नई पोस्टें अपने ईमेल में प्राप्त करने हेतु अपना ईमेल पता नीचे भरें:

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

free

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More